शिक्षक के साथ मारपीट करने वाले तीन गिरफ्तार,दो नाबालिक भी शामिल

गंगोह / क्षेत्राधिकारी गंगोह ने बताया की बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियों वायरल हुआ । जिसमें कस्बा गंगोह में मेहता इंटर कॉलेज के अध्यापक रोहित उपाध्याय के साथ मोटर साइकिल सवार तीन युवकों द्वारा मारपीट की जा रही है। उक्त वायरल वीडियों के संदर्भ में पुलिस द्वारा पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना गंगोह पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,आशीष तिवारी सहारनपुर द्वारा उपरोक्त घटना का संज्ञान लेकर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिशा-निर्देश दिए गये,जिसके अनुपालन में गंगोह थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के कुशल नेतृत्व में सीसीटीवी के आधार पर पहचान कर तीनों युवकों को शिक्षक रोहित के साथ मारपीट करने वाले दो बाल अपचारी व एक अभियुक्त सागर पुत्र संदीप नि0 ग्राम रन्धेडी थाना गंगोह जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया। बीएनएसएस की कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में उ०नि०आजाद सिह, है०का० राहुल कुमार,का०मौ० जव्वाद थाना गंगोह जनपद सहारनपुर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights