गागलहेड़ी / क्षेत्रराधिकारी सदर मुनीष चंद्र ने बताया कि रविवार को एक वादी सोम शर्मा स्व0 श्री जगदीश प्रसाद शर्मा निवासी गली नं0 20 नीयर स्काई वर्ड पब्लिक स्कूल कृष्णा नगर रूडकी थाना गंगनहर जिला हरिद्वार की लिखित तहरीर बाबत अभियुक्त ललित कुमार पुत्र ईसम सिहँ नि0 तेजूपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार उत्तराखण्ड द्वारा लूट की झूठी घटना दिखाकर वादी के 12 लाख 80 हजार रूपये हडप लेने के आधार पर थाना गागलहेडी पर मामला पंजीकृत कराया था। दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त की घटना मे अभियुक्तगण विनय कुमार पुत्र रविन्द्र निवासी तेजूपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार उत्तराखण्ड , रोहित पुत्र तेलू उर्फ प्रदीप निवासी भुरनी खतीरपुर थाना लक्सर जिला हरिद्वार व अन्य साथी नाम भी प्रकाश मे आया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा घटना का सज्ञान लेकर वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतू निर्देशित किया गया । इसी क्रम मे गागलहेड़ी थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार एव पुलिस टीम के द्वारा वांछित अभियुक्तगण ललित कुमार पुत्र ईसम सिहँ निवासी तेजूपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार उत्तराखण्ड ,विनय कुमार पुत्र रविन्द्र निवासी तेजूपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार उत्तराखण्ड व रोहित पुत्र तेलू उर्फ प्रदीप निवासी भुरनी खतीरपुर थाना लक्सर जिला हरिद्वार को भगवानपुर रोड से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से गबन किये गये 10 लाख 50 हजार रूपये व घटना मे प्रयुक्त मोटरसाईकिल स्पलेन्डर प्लस बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-*

1-उ0नि0 उ0नि0 सुभाषचन्द्र थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर ।

2-उ0नि0 शिव कुमार थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर ।

3-का0 नरदेव सिंह थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर ।

4-का0 सुशान्त कपिल थाना गागलहेडी जनपद सहारपुर ।

5-का0 अनुज कुमार थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights