–मुजफ्फरनगर में जोरदार प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल लक्ष्मी नगर इकाई द्वारा देशभर में बढ़ती कथित राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की और मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी को राष्ट्रपति महामहिम के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कड़े केंद्रीय कानून बनाने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ रही विकृत जिहादी मानसिकता, सरकारी व सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे, लव जिहाद, धर्मांतरण, थूक जिहाद एवं अन्य सुनियोजित षड्यंत्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि समय रहते इन मुद्दों पर कठोर कदम नहीं उठाए गए तो इसका गंभीर प्रभाव समाज और राष्ट्र की सुरक्षा पर पड़ सकता है। इस अवसर पर विहिप जिला अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, जिला मंत्री सोनवीर, सह मंत्री सत्येंद्र, विभाग संयोजक पीयूष राणा, विभाग सहसंयोजक पंकजदीप, जिला संयोजक रवि, वरुण, संजय शर्मा, हरेंद्र, राधे श्याम, विनायक, मुकेश राणा, भूपेंद्र, सीमित, कार्तिक, सन्नी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए जल्द से जल्द कठोर कानून लागू किए जाएं।
