सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। मेरठ की विजिलेंस टीम ने सोमवार को राज्य कर अधिकारी सुनील कुमार को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते उनके घर से गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह स्क्रैप कारोबारी से क्यूआर कोड के जरिए तीन लाख रुपये वसूलने और हर महीने एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। सरदार मंजीत सिंह के अनुसार सुनील कुमार सीमा क्षेत्रो पर वाहनों की जांच के दौरान बिलों में कमी बताकर अनावश्यक दबाव बनता था और रुपयो की मांग कर रहा था। इसने चेकिंग के दौरान वाहन को माल समेत पड़कर कार्यालय में खड़ा कर दिया और तीन लाख रूपये जुर्माना की बात कही थी। मामला 2 अप्रैल 2026 को रुड़की से जगाधरी जा रहे एक ट्रक मालिक से तीन लाख रुपये की वसूली की गई। यह रकम कारोबारी ने क्यूआर कोड के जरिए सरकारी खाते में ट्रांसफर की थी । जिसमे 1 लाख 95 हज़ार रूपये ऑनलाइन जमा कराए गए और 1 लाख 5 हज़ार रुपये नगद लिए गए। जिसका कोई आधिकारिक रिकॉर्ड भी नहीं है उसके बाद वाहन को छोड़ा गया। शिकायतकर्ता ने बताया कहानी यहीं खत्म नहीं हुई हर महीने रुपए देने की बात कही गई जिसके बाद में मानसिक तनाव में आ गया। फिर मेने मेरठ विजिलेंस टीम को शिकायत की । वही टीम ने सत्यापन के बाद ट्रैप जाल बिछाया और राज्य कर विभाग के एसटीओ सुनील कुमार को उन्हीं की आवास से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया । थाना सदर बाजार में मामला दर्ज कर टीम ने अग्रिम प्रक्रिया शुरू कर दी।
