सहारनपुर / बुधवार को अंतराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन की युवा जिला इकाई कार्यकारणी की घोषणा की गई। जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता के द्वारा
जनक होटल निकट अग्रवाल धर्मशाला पर बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सुनील गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पैटर्न मेंबर जिलाध्यक्ष्य जिला सहारनपुर रहे। वही अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री आईवीएफ वैबभ गुप्ता,दिनेश गोयल पूर्व जिला अध्यक्ष, डीके बंसल संरक्षक आईवीएफ, वाई.के गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष संरक्षक आईवीएफ रहे। वाई के गुप्ता द्वारा सभी पदाधिकारी को शपथ दिलाई गई। इस पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बताया की युवा कार्यकारिणी आईवीएफ की एक बहुत मजबूत कड़ी है युवाओं को आगे बढ़कर समाज के कार्य करने चाहिए सभी पदाधिकारी को ज्यादा से ज्यादा सदस्यता बनाने का आह्वान किया सहारनपुर में लगभग 5000 सदस्य बनाने हैं सभी युवा पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि हम ज्यादा से ज्यादा आईवीएफ के सदस्य बनाएं और समाज की कोई भी समस्या होगी उसके समाधान के लिए आगे बढ़कर कार्य करेंगे शपथ समारोह को वाई के गुप्ता दिनेश गोयल डीके बंसल ने भी संबोधित किया इसके बाद कार्यकारिणी में मुख्य रूप से आशु अग्रवाल महामंत्री, मयंक गुप्ता महामंत्री, शिवा गोयल महामंत्री, विभोर जिंदल उपाध्यक्ष,विवेक गोयल उपाध्यक्ष,विनय अग्रवाल उपाध्यक्ष, राहुल सिंघल उपाध्यक्ष, मुकुल गोयल उपाध्यक्ष, विकास गोयल कोषाध्यक्ष, एकांश गोयल मंत्री, दिशांत गुप्ता मंत्री, सचिन गोयल मंत्री, शेखर गुप्ता संगठन मंत्री, विक्की गुप्ता संगठन मंत्री, मुकुल सिंघल सहमंत्री, विवेक गुप्ता सहमंत्री, कन्हैया सिंघल सहमंत्री, अनिमेष गुप्ता सहमंत्री, तुषार गोयल मीडिया प्रभारी, अभिषेक गर्ग मीडिया प्रभारी बनाए गए अंत में युवा के प्रदेश मंत्री वैभव गुप्ता द्वारा सभी का धन्यवाद किया।
