सहारनपुर जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मौलवी की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, खुजनावर ग्राम निवासी मौलवी तबरेज (35) एक मदरसे में बच्चों को पढ़ाते थे और मस्जिद में नमाज भी पढ़ाते थे।

पुलिस ने बताया कि रविवार तड़के वह अपने भतीजों को छुटमलपुर छोड़ने गए थे और लौटते समय कलसिया रोड पर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। फतेहपुर थाना पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस की मदद से मौलवी तरवेज को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights