मोना सुस्तानी के भाजपा में शामिल होने पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा- मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि, मोना कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाएंगी, उन्होंने हमसे बात तक नहीं की।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह राजगढ़ की सक्रीय नेता मोना सुस्तानी के कांग्रेस छोड़कर अचानक भाजपा में जाने से काफी हैरान हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि, मुझे उम्मीद नहीं थी कि, वो भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकती हैं। मोना सुस्तानी ने हमसे बात तक नहीं की। हमें तो ये पता थ कि, वो ऑस्ट्रेलिया गई थीं और लौटकर आते ही भाजपा में चली गई। इस दौरान मीडिया द्वारा उनसे सवाल किया कि, क्या इसे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा दिग्विजय सिंह के गढ़ में सेंध कह सकते हैं। इसपर जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि, उनसे 10 गुना सेंध लगाने के लिए तो मैं ग्वालियर आया हूं।

आपको बता दें कि मोना सुस्तानी राजगढ़ लोकसभा से 2019 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी थी। मोना को राजगढ़ से लोकसभा का टिकट दिग्विजय सिंह ने ही दिलवाया था। इससे पहले मोना राजगढ़ में जिला पंचायत सदस्य भी रही हैं। मोना राजगढ़ के दिग्गज नेता और पूर्व कांग्रेस विधायक गुलाब सिंह सुस्तानी की बहू हैं। बता दें कि, सुस्तानी परिवार लंबे समय से दिग्विजय सिंह का करीबी रहा है।

राहुल गांधी पर हुई कार्रवाई के विरोध में देशभर में आज कांग्रेस सत्याग्रह कर रही है। इसी कड़ी में ग्वालियर के फूलबाग स्थित गांधी प्रतिमा के नीचे सत्याग्रह किया गया। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। दिग्विजय सिंह ने सत्याग्रह को लेकर कहा कि, राहुल गांधी के खिलाफ जो उनकी सदस्यता समाप्त की गई, सुनियोजित ढंग से उन्हें सजा दिलाई गई, उसके खिलाफ ये पहली कड़ी में सत्याग्रह शुरू हुआ है। अब ये सत्याग्रह घर-घर गांव गांव जाएगा और लोगों को बताएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights