मुजफ्फरनगर (मनीष अग्रवाल)। अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए मुजफ्फरनगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा आज दिनांक 27.01.2024 को थानाक्षेत्र तितावी में नवनिर्मित पुलिस चौकी लालूखेड़ी का फीता काटकर उद्धाटन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि नवनिर्मित पुलिस चौकी थाना तितावी से दूर स्थित ग्रामीण इलाकों में निवास करने वाले लोगों की सुविधा हेतु बनाया गया है। नवनिर्मित पुलिस चौकी लालूखेड़ी के क्षेत्रान्तर्गत आने वाले गांवों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी तथा अन्य जनपदों से आने-जाने वाले वाहनों पर सतर्क दष्टि रखते हुए चेकिंग की जाएगी। जिससे आम जनमानस में पुलिस के प्रति विश्वास भी बढेगा, साथ ही किसी भी फरियादी/पीडित की समस्या पर तत्काल कार्यवाही भी की जा सकेगी। नवनिर्मित पुलिस चौकी लालूखेड़ी से बेहतर पुलिसिंग के साथ ही, उत्पन्न समस्याओं में तत्काल पुलिस की सेवा आम जनता को मिल सकेगी। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नवनिर्मित पुलिस चौकी लालूखेड़ी पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में घूमकर लोगों से संवाद करें जिससे कि क्षेत्र में भयमुक्त माहौल पैदा हो। चौकी में 24*7 पुलिसकर्मी उपलब्ध रहेंगे तथा हर समय पीने के लिए शुद्ध पेयजल एवं फरियादियों/पीडितों के बैठने की व्यवस्था भी की गई है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय कुमार, एसडीएम सदर परमानन्द झा, क्षेत्राधिकारी फुगाना य़तेन्द्र सिंह नागर, थानाध्यक्ष तितावी जोगिन्द्र सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights