खतौली। प्रेग्नेंट फीमेल डॉग को छत से फेंकने के आरोपी युवक के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार शिवम त्यागी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि अपने साथियों के साथ स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिलाने के दौरान मोहल्ला इस्लामनगर पहुंचने पर युवक मुन्ना कुरैशी ने उनके साथ अभद्रता करके गाली-गलोच की। इसी दौरान मुन्ना कुरैशी ने एक प्रेग्नेंट फीमेल डॉग को अपने घर की तीसरी मंज़िल की छत पर ले जाकर इसे नीचे सड़क पर फेंक दिया।
सूचना देने पर कस्बे के कुछ पशु प्रेमियों के प्रयास से घायल प्रेगनेट फीमेल डॉग की ऑपरेशन से जान बच गई, जबकि इसके चार बच्चों ने दम तोड दिया। शिवम त्यागी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मुन्ना कुरैशी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। उल्लेखनीय है कि कस्बे के कुछ पशु प्रेमी संगठनों द्वारा बेसहारा गोवंशों को आश्रय दिलाए जाने के अलावा इनके खाने पीने व इलाज कराने का प्रबंध अपने प्रयासों से किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights