*नकुड़ पुलिस ने मस्जिद के दानपात्र से चोरी वाले चोर को नकदी सहित किया गिरफ्तार*

नकुड / क्षेत्राधिकारी नकुड़ ने बताया कि दिनांक 25 अप्रैल 26 को एक वादी मौहम्मद अली खान द्वारा एक लिखित तहरीर देकर अज्ञात चोर द्वारा जामा मस्जिद मौ० अफगानान मे रखे दान पात्र से रुपये चोरी कर लेने के सम्बन्ध में थाना नकुड पर मामला दर्ज कराया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशों पर नकुड थानाध्यक्ष सुरेश कुमार के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त वाकिब पुत्र मुर्सलीन निवासी लतीफपुर को नयागाँव रोड सरस्वती विहार के सामने से गिरफ्तार कर कब्जे से सम्बन्धित चोरी गये रूपयों में से 2680 रुपये नकद बरामद किये गये । अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

*पुलिस टीम में रहे*

उ०नि०राकेश कुमार शर्मा,

है०कां०वतन पंवार,

कां० विनित चौधरी,

कां०अनुज राणा

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights