सहारनपुर /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारंटी/शातिर अपराधियों की धरपकड़ हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग व गश्त की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि थाना मण्डी प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के कुशल नेतृत्व में चैकिंग के दौरान पुलिस टीम ने मोटर साइकिल स्पलैण्डर से स्टंटबाजी करने वाले एक अभियुक्त फाजिल पुत्र नसीर निवासी इन्द्रा चौक मन्सूर कालोनी थाना मण्डी सहारनपुर को इन्द्रा चौक के पास से गिरफ्तार किया गया है । जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली मण्डी पर बीएनएस में मामला पंजीकृत कर मोटरसाईकिल को धारा 207 एमवी एक्ट पंजीकृत किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1. उ०नि० प्रतापदत्त शर्मा थाना कोतवाली मण्डी सहारनपुर ।
2. है०का०कपिल कुमार थाना कोतवाली मण्डी सहारनपुर ।
3. है०का० विपिन कुमार थाना मण्डी सहारनपुर ।
