राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद (Lalu Prasad) ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा (BJP) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के तहत देश में मौजूदा हालात आपातकाल के समय से भी बदतर हैं। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता की ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ के लिए सासाराम रवाना होने से पहले पत्रकारों से बात कर रहे थे। यह यात्रा रविवार को रोहतास जिले से शुरू हो रही है। 

देश में मौजूदा हालात के खिलाफ लड़ रहे लड़ाई’
अपने बेटे तेजस्वी यादव के साथ आए लालू प्रसाद यादव ने कहा, “हम देश में मौजूदा हालात के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं, जो आपातकाल से भी बदतर है। यह अच्छी बात है कि राहुल गांधी भी हमारे साथ हैं।” 1,300 किलोमीटर लंबी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ बिहार के 20 से ज्यादा जिलों से होकर गुजरेगी। विधानसभा चुनाव बमुश्किल तीन महीने दूर हैं, ऐसे में गांधी, यादव और महागठबंधन के अन्य नेताओं के साथ सासाराम के बियाडा मैदान से यात्रा शुरू करेंगे। यह यात्रा 16 दिनों के बाद 1 सितंबर को पटना में एक रैली के साथ समाप्त होगी।

लालू यादव ने कहा, “लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है… संविधान हर मतदाता को मतदान का अधिकार देता है। भाजपा और उसके सहयोगी इस अधिकार को छीनने की कोशिश कर रहे हैं… हम ऐसा नहीं होने देंगे। हमें विश्वास है कि इस यात्रा में हमें बिहार की जनता का आशीर्वाद मिलेगा। 25 जून, 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की थी। इसे 21 मार्च, 1977 को हटा लिया गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights