अपने देश में अक्सर महाराष्ट्र में हिंदी vs मराठी का विवाद देखने को मिलता है. मराठी भाषी कोई शख्स कहता है कि मुंबई में रहना है तो मराठी में बोलना होगा. साउथ के राज्यों में भी भाषा का झगड़ा चलता रहता है. हिंदीभाषी अड़ जाते हैं या कहते हैं कि उन्हें मराठी या दूसरी भाषा नहीं आती है. कई वीडियो भी हाल में वायरल हुए थे. अब नए साल के मौके पर हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भाषायी विवाद पर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि अगर आप दूसरे राज्य में हैं तो आपको उस राज्य की भाषा सीखनी चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights