समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया। मौर्य ने अपना इस्तीफा सोशल मीडिया पर शेयर किया। मौर्य ने अपने इस्तीफे में लिखा कि वह बिना किसी पद के सपा को मजबूत करने के लिए काम करते रहेंगे। वहीं, इस मामले पर आज स्वामी प्रसाद मौर्य की पहली प्रतिक्रिया आई है।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “फिलहाल मैंने केवल पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। अब गेंद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पाले में है। मैं आगे कोई फैसला अखिलेश यादव के कार्रवाई के बाद लूंगा।”

2022 विधानसभा चुनाव से पहले स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा को छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। मौर्य ने सपा के टिकट पर फाजिलनगर से विधानसभा चुनाव लड़े थे लेकिन हार गए। इसके बाद अखिलेश यादव ने मौर्य को विधान परिषद भेज दिया। बाद में सपा का राष्ट्रीय महासचिव बना दिया।

स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार सनातन पर विवादित बयान दे रहे हैं। इसी वजह से वह लगातार चर्चा में रहते हैं। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह और रामचरितमानस पर विवादित बयान दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights