मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ हुआ। विद्यालय में इस सत्र से सीबीएसई का प्रादुर्भाव होने के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में एक नए युग का शुभारंभ हुआ। विद्यालय परिसर में कदम रखते ही छात्र-छात्राओं में एक विशेष उत्साह एवं उल्लास देखने को मिला। नन्हे मुन्ने बच्चों के विद्यालय परिसर में प्रथम आगमन पर प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा एवं प्राइमरी विंग कोर्डिनेटर गोदावरी गुप्ता ने रोली तिलक लगाकर एवं हस्तनिर्मित स्टिकर्स प्रदानकर स्वागत किया। इस दौरान सभी बच्चे प्रफुल्लित नजर आए। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक बाल बहादुर, उपप्रबंधक ज्ञानचंद संगल, विद्या भारती के प्रतिनिधि एवं भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर के संस्थापक सदस्य गंगा प्रसाद एवं प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर विद्यालय के हिंदी प्रवक्ता विवेक शर्मा, विकास शर्मा एवं संगीत शिक्षिका अनन्या त्रिपाठी ने हवन कार्य संपन्न कराया। विद्यालय के प्रबंधक बाल बहादुर सप्तनीक मुख्य यजमान की भूमिका में रहे। सभी बच्चों ने सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र का जप किया। हवन में समस्त छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगणों ने आहुति दी। विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा ने चरण स्पर्श के साथ विधिवत कन्या पूजन किया। प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा ने बच्चों को शुभाशीष प्रदान करते हुए कहा कि यह विद्यालय विद्यार्थियों की सुरक्षा, अनुशासन एवं उत्कृष्ट शिक्षा के लिए दृढ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि गत वर्ष सीबीएसई से संबद्धता प्राप्त करने का एक लक्ष्य निर्धारित किया गया था। प्रबंध समिति के सहयोग एवं पूर्ण मनोयोग और कठिन परिश्रम के फ्लस्वरूप वह लक्ष्य पूर्ण हो चुका है।


नवीन सत्र सीबीएसई के अनुरूप चलेगा। इस अवसर पर आगंतुक अतिथि गंगा प्रसाद ने बच्चों को नए शैक्षिक सत्र की शुभकामनायें प्रदान की। उन्होंने बच्चों से जीवन में समयबद्धता, अनुशासन एवं समर्पण को अपनाकर अपनी योग्यता प्रदर्शित करने तथा प्रथम दिवस से ही परिश्रम के साथ अध्ययन करने की अपील की। नवीन सत्र के शुभारंभ के अवसर पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष सूरत सिंह वर्मा, प्रबंधक बाल बहादुर एवं कोषाध्यक्ष सीए अजय कुमार जैन ने भी अपनी शुभकामनायें प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन महेश कुमार ने किया। इस अवसर पर समस्त छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights