सहारनपुर / क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय ने बताया कि मार्च माह में एक वादिया द्वारा लिखित तहरीर देकर एक युवक व उसके माता व पिता द्वारा वादिया की पुत्री को गायब कर लिया गया है। जिसके सम्बंध में थाना सदर बाजार पर पॉक्सों अधिनियम में मामला पंजीकृत कराया गया। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के दिशा निर्देशों पर थानां सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक कपिल देव के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मार्च माह में ही अपहृता को बरामद कर लिया गया तथा मुकदमा उपरोक्त में एक वांछित अभियुक्त कलीम पुत्र फुरकान उर्फ काला निवासी इस्लाम नगर थाना रामपुर मनिहारन को आज शुक्रवार को कल्सिया रोड़ पर कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यावाही करते हुए समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
पुलिस टीम में रहे।
उ०नि० विपिन कुमार शर्मा,
उ०नि० जयवीर सिंह,
है०का०विजय सिंह,
है०का०सचिन कुमार,
