सहारनपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने के विरोध में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर संकल्प सत्याग्रह में शामिल होने के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेसजन दिल्ली पहुंचे।

दिल्ली पहुंचने वालों में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष एवं एआईसीसी सदस्य चौधरी मुजफ्फर अली, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मेहरबान आलम, प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, रणबीर चौहान, अशोक सैनी, धर्मवीर जैन, अमरदीप जैन, अक्षय चौधरी, सचिन वर्मा, पराग पवार, सचिन कांबोज, सचिन राणा, मोहन उपाध्याय, फरमान चुनेहटी, सलीम अहमद, शावेज दाबक, ताहिद तोमर, नदीम, गुलशेर अल्वी आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights