खतौली। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा हिंदू नव वर्ष एवं राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया । के.के. पब्लिक स्कूल जैन नगर में आयोजित कार्यक्रम के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल नगर संघ चालक ,मुख्य अतिथि डॉ चन्द्रमोहन शर्मा, सदस्य केंद्रीय टोली विश्व हिंदू परिषद सं.आ. तथा विशिष्ट अतिथि संजीव जैन प्रधानाचार्य ने भगवान श्री राम एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन तथा पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के संयोजक एवं नगर मंत्री आतिश गुप्ता ने संचालन किया । मुख्य वक्ता के रूप में डॉ चन्द्रमोहन शर्मा ने अयोध्या में बाबर के सेनापति मीर बाकी द्वारा 1528 ईस्वी में भगवान श्री राम के मंदिर को तोड़कर मस्जिद में बदल दिया।तभी से हिंदू समाज निरंतर संघर्ष करता रहा, जिसमें लाखों राम भक्तों ने अपना बलिदान दे दिया। 498 वर्षों की निरंतर संघर्ष के पश्चात अयोध्या में प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है। 19 मार्च चैत्र शुक्ल प्रतिपदा अर्थात् हिंदू नव वर्ष के प्रथम दिन भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कर कमलों द्वारा राम मंदिर के द्वितीय तल पर श्री राम यंत्रम की स्थापना के साथ ही अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर संपूर्णता को प्राप्त हो गया है। इस कार्यक्रम का साक्षी बनने का मुझे सौभाग्य भी प्राप्त हुआ है। 498 वर्षों बाद राम भक्त संपूर्ण भारतवर्ष में राम जन्मोत्सव को बड़े ही उल्लास के साथ मना रहे हैं। उन्होंने कहा राम जन्मोत्सव केवल एक त्यौहार नहीं बल्कि मर्यादा त्याग व धर्म की पुनर्स्थापना का प्रतीक है । प्रभु श्री राम भारतीय संस्कृति के सर्वोच्च आदर्श और आधार स्तंभ है । भगवान श्री राम का चरित्र त्याग का प्रतिमान है ।एक तरफ राम के राज्याभिषेक की तैयारी और कुछ ही घंटों में वनवास की घोषणा को श्री राम सहर्ष स्वीकार कर लेते हैं उनके मुख पर न तो राज्याभिषेक की प्रसन्नता और ना ही वनवास जाने की चिंता का भाव झलकता है। इस प्रकार राम का जीवन हमें विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य, संयम व कर्तव्य परायणता सिखलाता है । यह हमारे भीतर के अहंकार रूपी रावण को मार कर दिव्यता को जागृत करने का संदेश देता है। राम आदर्श पुत्र, आदर्श भाई, आदर्श पति ,आदर्श राजा थे । उनके जीवन का हर प्रसंग चाहे माता-पिता की आज्ञा का पालन हो, शबरी के प्रेम का सम्मान हो, केवट से मित्रता हो, हमें नैतिकता व सामाजिक समरसता का पाठ पढ़ाता है। सभी को भगवान राम के बताएं रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया ।कार्यक्रम में उपस्थित नगर अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, सत्संग प्रमुख प्रदीप गुप्ता ,उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, संरक्षक राकेश गुप्ता, व्यवस्था प्रमुख विजय शंकर गोयल, संपर्क प्रमुख अंकुर तायल, नगर सह मंत्री ठाकुर प्रसाद, सचिन अग्रवाल , राजेंद्र वर्मा ,अनिल राणा, सुरेश गुप्ता , अशोक , डीडी आर्य .
जयप्रकाश , कन्हैया गोयल, किशोर गोयल , धर्मेंद्र शर्मा , हेमंत शर्मा , भूपेंद्र जोशी, प्रवीण गुप्ता , सारविंदर सैनी, राजपाल , अनिल चड्ढा , मुकेश ,परविंदर , सुभाष , मनन गुप्ता, अक्षत गुप्ता अभिराज चिराग कृष्णा आयुष, आरुष मिथुन अनुराग मीनाक्षी मैडम ममता , मातृशक्ति संयोजिका अंजलि , सुधा , रमा , प्रभा सोनिका, नीतिका , नेहा , आंचल , अंजना , अनामिका , आरती शर्मा , मानवी , गीता , पूनम , राकेश , रामावतार , सागर , अंकित , पवित्रा, तारिणी गुप्ता, पंकज जैन, राहुल जैन, मोहित जैन ,प्रदीप वर्मा, मनीष रावत, मनोज शर्मा ,पंकज शर्मा, संजीव शर्मा, विजय माहेश्वरी , जयवंत शर्मा , प्रथम अहलावत, विनय गोयल, कश्मीरी लाल , अजय भार्गव , दिनेश , अर्णव जैन आरोही, तनीषा ,मनोज ,विनोद, भगत , गोपाल आदि महिलाओं व पुरुषों ने भारी संख्या में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में भगवान श्री राम की आरती व भारत माता की आरती की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights