बेंगलुरु में पति-पत्नी ने सुसाइड कर लिया. इस वारदात ने हर किसी को हैरान कर दिया है. इस घटना से आसपास के लोग स्तब्ध हैं. पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है. पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है. युवक इंजीनियर था, जो इस समय बेरोजगार था. इस मामले कुछ ऐसी बात सामने आई है, जिससे काफी लोग अनजान होंगे, मौत के आखिरी 20 मिनट में ऐसा क्या हुआ था जिससे हंसता-खेलता परिवार खत्म हो गया, आइए जानते हैं.
पति ने नहीं दिया जवाब
पुलिस ने बताया कि शव मिलने के कुछ ही मिनटों के अंदर, उसकी पत्नी ने भी उसी रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स की 18वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया. पुलिस के मुताबिक, IT फर्म में काम करने वाली महिला उस सुबह हैदराबाद से लौटी थी. सुबह करीब 7.30 बजे उसने अपने पति को बार-बार कॉल किया लेकिन उसके पति ने कोई जवाब नहीं दिया. उसने बेडरूम का दरवाजा भी नहीं खोला.
20 मिनट बाद कूदी पत्नी
इसके बाद उसने अपार्टमेंट सिक्योरिटी को इसके बारे में जानकारी दी, सिक्योरिटी वालों ने दरवाजा तोड़ा और उसे सीलिंग फैन से लटका हुआ पाया. उसने सुसाइड नोट पढ़ा फिर लगभग 20 मिनट तक फ्लैट में रही, इस दौरान पड़ोसी इकट्ठा हो गए और इन्होंने पुलिस और इमरजेंसी सर्विस को कॉल किया. उस दौरान, वह कथित तौर पर बिना किसी को पता चले अपार्टमेंट से निकल गई, बिल्डिंग की 18वीं मंजिल पर गई और कूद गई. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
कई बातों से परेशान था युवक
जानकारी के मुताबिक रेड्डी US में काम करते थे और पिछले साल AI से होने वाली कटौती की वजह से उनकी नौकरी चली गई थी, लेकिन शाजिया को IBM में नौकरी मिल गई थी. कपल 8 महीने पहले बेंगलुरु शिफ्ट हो गया था. शुरुआती जांच में पता चला कि कपल की शादी को ढाई साल हो गए थे. रेड्डी के डेथ नोट में लिखा है कि वह कई बातों को लेकर परेशान था.
स्ट्रेस से जूझ रहा था युवक
शुरुआती जांच से पता चलता है कि वह आदमी कई तरह के स्ट्रेस से जूझ रहा था, जिसमें हेल्थ से जुड़ी परेशानियां और बेरोजगारी से जुड़ी एंग्जायटी शामिल थी. पुलिस ने कहा कि उसने पहले कई सालों तक यूनाइटेड स्टेट्स में काम किया था, लेकिन पिछले साल लेऑफ के कारण उसकी नौकरी चली गई थी, भारत लौटने के बाद से, वह पैसे की तंगी का सामना करते हुए नौकरी ढूंढ रहा था.
महिला के परिजनों को नहीं थी जानकारी
तेलंगाना के रहने वाले इस कपल की शादी को करीब ढाई साल हो गए थे और महिला को एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी मिलने के बाद लगभग आठ महीने पहले वे बेंगलुरु चले गए थे. इन्वेस्टिगेटर्स ने कहा कि शादी के बारे में महिला के परिवार को नहीं बताया गया था, जिससे कपल को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा.
