मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेडी निवासी जय कुमार का इकलौता पुत्र अंकुर सहरावत गाजियाबाद रेलवे पुलिस में तैनात था। मंगलवार की देर रात ड्यूटी कर बाइक से वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह मुजफ्फरनगर भोपा मार्ग पर कासमपुरा के निकट पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अस्पताल में अंकुर को मृत घाेषित कर दिया।
कस्बे में बेटे की मौत की सूचना पर शोक छा गया है। घटना से पिता जय कुमार, पत्नी पिंकी, बहन टीना व अनुराधा का रो-रो कर बुरा हाल है। अंकुर वर्ष 2015 में यूपी पुलिस में बरेली में भर्ती हुआ था। इसके बाद उनकी तैनाती 8 दिसंबर 2015 को अलीगढ़ जिले में हुई थी। बीते 1 वर्ष से वह गाजियाबाद रेलवे पुलिस में तैनात चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights