मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जनपद भर में ‘मिशन शक्ति-5.0 (द्वितीय चरण)’ के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने स्कूलों, कॉलेजों, गांवों, कस्बों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं से संवाद स्थापित किया और उन्हें सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, सशक्तिकरण और विश्वास का माहौल तैयार करना है। इस दौरान पुलिस टीमों ने पंपलेट वितरित कर महिलाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी सेवाओं की जानकारी दी, ताकि जरूरत पड़ने पर वे तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।

महिलाओं को डायल-112, हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, स्वास्थ्य सेवा-102 और एंबुलेंस सेवा-108 जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही ट्विटर सेवा, जनसुनवाई पोर्टल और स्थानीय थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों की जानकारी भी साझा की गई।


इसके अलावा पुलिस द्वारा महिला हित में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान योजना और महिला शक्ति केंद्र योजना के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में बिना डर के तुरंत पुलिस या हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मिशन शक्ति 5.0 अभियान का जनता जनार्दन ने जनपद में महिलाओं के प्रति सकारात्मक माहौल बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित महसूस कराने की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights