सहारानपुर / पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा मादक पदार्थों / नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी / बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतु परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है ।
इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, नशीलें पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व नशे के कारोबार मे शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन सवेरा” के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण में मिर्जापुर थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह के कुशल नेतृत्व में मिर्जापुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रात्रि को चैकिंग के दौरान एक नशा तस्कर अभियुक्त समून पुत्र मारुफ निवासी ग्राम असगरपुर थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर को शेरपुर पैलो रोड पर बाग में से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त समून के कब्जे से 143 ग्राम अवैध चरस बरामद हुआ । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना मिर्जापुर पर एनडीपीएस एक्ट के पंजीकृत किया गया । अभियुक्त द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के संबंध में FORWARD AND BACKWARD लिंको की जाँच की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किये जा रहे है ।

*गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का विवरण-*

1. उ०नि० मुकेश कुमार थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर ।

2. हे०का० पंकज कुमार थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर ।

3. हे०का० ललित तोमर थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Verified by MonsterInsights