संसद के विशेष सत्र में आज का दिन ऐतिहासिक होने वाला है। आज महिला आरक्षण पर बड़ा फैसला आने वाला है। सबकी निगाहें लोकसभा पर टिकी हैं, जहाँ दोपहर 4 बजे बहुप्रतीक्षित महिला आरक्षण विधेयक पर मतदान होना है। गृह मंत्री अमित शाह विपक्ष के हर तीखे सवाल और आशंकाओं का सिलसिलेवार जवाब देंगे।

परिसीमन मुद्दे पर हो सकता है टकराव

सत्र के दूसरे दिन परिसीमन के मुद्दे पर सदन में बहस दिखने को मिल सकती है। महिला आरक्षण बिल को सरकार ने एक माइलस्टोन बताया है। इस पर विपक्ष ने पलटवार करते हुए कहा कि मांग रखी कि महिला आरक्षण को परिसीमन से अलग किया जाए। विपक्ष का आरोप है कि आरक्षण के नाम पर ‘बैकडोर’ से परिसीमन थोपा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights