सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह, सीओ खतौली रूपाली राव और सीओ मंडी राजू साव का स्थानांतरण, पुलिस विभाग में हलचल
मुजफ्फरनगर (नीरज प्रजापति)। जनपद के पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। जिले में तैनात तीन क्षेत्राधिकारियों (सीओ) का दूसरे जनपदों में तबादला कर दिया गया है।

इनमें सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह, सीओ खतौली रूपाली राव और सीओ मंडी राजू साव शामिल हैं। तीनों अधिकारियों के स्थानांतरण की खबर से पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। लंबे समय से जनपद में अपनी जिम्मेदारियां संभाल रहे इन अधिकारियों के दूसरे जनपदों में स्थानांतरण को पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
