
मुदगल टाइम्स ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ भाजपा नेता पुनीत वशिष्ठ के गांधीनगर स्थित आवास पर उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के अध्यक्ष शिवकिशोर गौड़ का आगमन हुआ। उनके पहुंचने पर उपस्थित लोगों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए सम्मान किया। इस दौरान क्षेत्र के राजनीतिक, सामाजिक एवं अधिवक्ता वर्ग से जुड़े कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
बैठक के दौरान अधिवक्ताओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों, प्रदेश की कानून व्यवस्था, न्यायिक व्यवस्था की मजबूती तथा समाज में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। शिवकिशोर गौड़ ने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था की रीढ़ है और उनकी भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों को अध्यक्ष के समक्ष रखा। सभी ने एकजुट होकर समाज को मजबूत बनाने पर बल दिया।
इस अवसर पर राधेश्याम त्यागी एडवोकेट, अजय कांत शर्मा एडवोकेट, सतीश कुमार शर्मा, मंगल चंद त्यागी, वीरेश त्यागी एडवोकेट, अशोक कुमार शर्मा, नोवेश शर्मा तथा अंकुर शर्मा सहित अनेक लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
