massive-fire-in-sbi-branch-

जौनपुर, 11 अप्रैल । उत्तर प्रदेश के जौनपुर में जंघई बाजार में शनिवार सुबह करीब पांच बजे शॉर्ट सर्किट के कारण स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की शाखा में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बैंक में रखा फर्नीचर व कागजात अन्य उपकरण पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना के समय बैंक के ऊपर रहने वाले मकान मालिक धर्मेंद्र जायसवाल ने धुआं उठता देख सतर्कता दिखाई और परिवार सहित तुरंत बाहर निकल गए। उनकी सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।

सूचना मिलते ही बैंक मैनेजर जगदीश सिंह, जो अवकाश पर थे, ने तत्काल स्टाॅफ को मौके पर भेजा और पुलिस व दमकल विभाग को सूचित किया। हालांकि प्रयागराज से दमकल की गाड़ियों को पहुंचने में करीब एक घंटे का समय लग गया, तब तक आग पूरी तरह बैंक को अपनी चपेट में ले चुकी थी।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights