खतौली। आर्य समाज शिवपुरी में भगवान श्री राम के जीवन के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। रामनवमी के उपलक्ष पर वैदिक यज्ञ एवं भजनों का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए सत्येंद्र आर्य अध्यक्ष आर्य प्रतिनिधि सभा मुजफ्फरनगर ने कहा कि भगवान श्री राम सत्य सदाचार और मर्यादा के प्रतीक थे। उनका जीवन आदर्श से परिपूर्ण था। वे एक आदर्श पुत्र, आदर्श भाई, आदर्श राजा और प्रजा वत्सल थे। इसीलिए आज भी लगभग 9 लाख वर्षों के बाद भगवान श्री राम का नाम अत्यंत श्रद्धा और सम्मान के साथ लिया जाता है। प्रधान जगदीश ने कहा कि भगवान राम ने जीवन में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। सभी की सहायता की, चाहे वह निधन हो चाहे धनवान हो।
इस अवसर पर भगवान सिंह आर्य, धीरेंद्र आर्य, जगदीश सिंह मास्टर, जयपाल सिंह, सुशील आर्य, चरण सिंह आर्य, रण सिंह आर्य, डीडी आर्य, राजेंद्र सिंह स्टेशन अधीक्षक आदि लोग उपस्थित रहे। यजमान रामानंद आर्य और अजेश आर्य तथा अनमोल आर्य पुरोहित रहे।
