सहारनपुर। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के धर्म गुरू डॉ.देव सिंह अद्वेती महाराज के सानिध्य में ब्रहमलीन वीरेश राजकुमार हमदर्द की पुण्य तिथि को समर्पित संविधान दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें समाज के लोगों से समाजिक कुरीतियों को समाप्त किए जाने पर बल दिया गया।
गांधी पार्क के रोटरी भवन में आज भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज द्वारा धर्मगुरु डॉ.देव सिंह अद्वैती महाराज के सानिध्य में ब्रह्मलीन वीरेश राजकुमार हमदर्द की छठी पुण्यतिथि को समर्पित संविधान दिवस मनाया गया। धर्मगुरु डॉक्टर देव सिंह आदित्य महाराज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वाल्मीकि समाज को कुरीतियों व द्वेष भावनाओं को छोड़कर अपने समाज को एक प्लेटफार्म पर लाना चाहिए। इससे समाज में एक रूपता व एकजुटता कायम होगी। उन्होंने कहा कि हम राजनीति में काफी पीछे हैं। भले ही हम राजनीतिक रूप में एक नहीं हो सकते, लेकिन धार्मिक और सामाजिक मंच पर एक जरूर हो सकते है। कार्यक्रम को संगठन के राष्ट्रीय मुख्य संचालक कर्मवीर विरोत्तम लल्ला व बब्बू द्रविड़ आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान भावाधस के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी ओपी द्रविड़, वरिष्ठ समाजसेवी भारत भूषण, राष्ट्रीय संचालक राजकुमार अद्वैती, प्रदीप बागड़ी, अशोक अद्वैती, विनोद घावरी, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री राकेश बहोत्रा, राकेश कल्याण, सुरेंद्र पाल सिंह, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री सुंदरलाल ढिलोड, प्रवीण कल्याण, दीपक चन्द्रा, नीरज कल्याण, मनोज चौधरी, विनोद टोपरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन राकेश कल्याण ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights