बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री और ‘सैयारा’ फिल्म की फेम अनीत पद्दा इस समय गहरे शोक में हैं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपने दादाजी के निधन की दिल छू लेने वाली जानकारी साझा की है। उन्हें एक भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। अनीत ने अपने दादाजी का हाथ थामे हुए एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की जिसने प्रशंसकों की आंखों को नम कर दिया है। ‘सैयारा’ की अभिनेत्री ने अपने दादाजी का हाथ पकड़े हुए अपनी एक तस्वीर अपलोड की, जिसके साथ उन्होंने अपने रिश्ते को बयां करते हुए एक बेहद निजी संदेश भी लिखा। इस संदेश में अनीत ने लिखा और कहा कि, आप मेरा इकलौता प्यार थे। PunjabKesari View this post on Instagram A post shared by Aneet Padda (@aneetpadda_) और ये भी पढ़े Saiyaara Lovers हो जाएं तैयार, फिर से आने वाली है Ahaan- Aneet की रोमांटिक मूवी, Mohit Suri ने किया… Saiyaara Lovers हो जाएं तैयार, फिर से आने वाली है Ahaan- Aneet की रोमांटिक मूवी, Mohit Suri ने किया… करोड़ों के ऑफर ठुकरा देती हैं Mrunal Thakur, सिर्फ दिल छूने वाली फिल्मों को कहती हैं हां करोड़ों के ऑफर ठुकरा देती हैं Mrunal Thakur, सिर्फ दिल छूने वाली फिल्मों को कहती हैं हां अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल, मोहित सूरी ला रहे नई कहानी अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल, मोहित सूरी ला रहे नई कहानी उन्होंने लिखा, “मेरे जीवन का एकमात्र प्रेम… आप दूर जा रहे थे लेकिन आप माखन को नहीं भूले। आपने प्रेम को थामे रखा, भले ही आप यादों को थामे नहीं रख सके।” उन्होंने आगे अपने जीवन में उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का वादा किया। उन्होंने कहा-“मैं दोनों को थामे रखूंगी। मैं हमारे साथ बिताए सभी वर्षों को संजो कर रखूंगी। मैं एक अच्छी इंसान बनूंगी। मैं आपके चुटकुलों को याद रखूंगी और जब भी मौका मिलेगा उन्हें दोहराऊंगी। PunjabKesari मैं आपकी दयालुता और आपके प्रकाश को हर अंधेरे कमरे में ले जाऊंगी। मैं आपकी कहानियों को याद रखूंगी और उन्हें दुनिया को सुनाऊंगी। मैं आपके प्रेम को थामे रखूंगी, आपने मुझे सबसे शुद्ध, सबसे निःशर्त प्रेम सिखाया। मैं आपको थामे रखूंगी।” अभिनेत्री ने आगे कहा, “आज मैंने आकाश में सबसे चमकीला तारा देखा और मुझे पता चल गया कि आप कहां गए हैं। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं… दादाजी। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। हमेशा, समय की सीमाओं से परे।” PunjabKesari सैयारा की स्टार बनने तक का सफर अनीत पद्दा ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने एक किशोर मॉडल के रूप में करियर शुरू किया और ‘सलाम वेंकी’ में एक छोटी भूमिका निभाई। अमेज़न प्राइम की सीरीज़ ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राई’ और टीवी शो ‘युवा सपनों का सफर’ से उन्हें नोटिस किया गया। साल 2025 में मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। PunjabKesari इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की जबरदस्त तारीफ हुई थी। फिलहाल अनीत के पास भविष्य में बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वे जल्द ही मैडॉक फिल्म्स के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ में नजर आने वाली हैं।

Byadmin

Apr 21, 2026

मुरादाबाद जिले में संपत्ति विवाद को लेकर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां मात्र 24 हजार रुपए के बकाया भुगतान और एक कमरे के मकान की रजिस्ट्री को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने चाकू से गोदकर युवा दंपति की निर्मम हत्या कर दी। घटना के दौरान 8 वर्षीय बेटी मदद के लिए चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन भय के कारण कोई भी पड़ोसी आगे नहीं आया। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के राजा चक्कर की मिल्क इलाके में बीते सोमवार देर शाम यह वारदात हुई। मृतकों की पहचान राजा (30) और उनकी पत्नी फराह (26) के रूप में हुई है। दंपति अपने 3 छोटे बच्चों के साथ इलाके में रहते थे। परिवार में 8 वर्षीय बेटी अक्शा, 4 वर्षीय बेटा और डेढ़ वर्षीय सबसे छोटा बेटा है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे अक्शा घर के बाहर खेल रही थी। तभी दो लोग जबरन घर में घुस आए। हमलावरों को देखकर राजा ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया, लेकिन आरोपियों ने दरवाजा तोड़ दिया और उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पति की चीखें सुनकर फराह बचाने के लिए दौड़ीं, तो हमलावरों ने उन्हें भी चाकू मार दिया। दोनों पति-पत्नी लहूलुहान हालत में वहीं गिर पड़े और आरोपी मौके से फरार हो गए।

आठ वर्षीय अक्शा ने पुलिस को बताया कि वह लगातार पड़ोसियों से मदद की गुहार लगाती रही, रोती रही, लेकिन डर के कारण कोई भी घर से बाहर नहीं निकला। बाद में पड़ोसियों ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दंपति को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

जांच में सामने आया है कि मृतक राजा और आरोपी फहीम के बीच एक कमरे के मकान की रजिस्ट्री को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। राजा मकान के लिए पहले ही दो लाख रुपये दे चुके थे, जबकि 24 हजार रुपये के बकाया भुगतान को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश थी। पुलिस का मानना है कि इसी विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी फहीम को हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा आरिफ, अनस, फरजन, नवाब और एक अज्ञात व्यक्ति समेत कुल 6 लोगों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), एसपी सिटी तथा अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights