three-killed-in-separate-road-accidents

नोएडा, 21 अप्रैल । नोएडा के विभिन्न जगहों पर मंगलवार काे हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र में आज हुए एक सड़क हादसे पर 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। इस घटना में उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि थाना एक्सप्रेस- वे क्षेत्र में आज हुए सड़क हादसे में मंजीत पुत्र राजू उम्र 47 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में आज हुए सड़क हादसे में सौरभ कुमार उम्र 31 वर्ष पुत्र प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights