रोहतक संसदीय क्षेत्र में जारी कांग्रेस की सद्भाव यात्रा अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इसी कड़ी में यात्रा बादली विधानसभा क्षेत्र में पहुंची, जहां हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और राज्यसभा सांसद करमबीर बौद्ध ने शिरकत की। हालांकि इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की रही कि जिस विधानसभा क्षेत्र में यात्रा निकाली गई, वहां के कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स कार्यक्रम में नजर नहीं आए।

PunjabKesari

बता दें कि कांग्रेस की ओर से निकाली जा रही सद्भाव यात्रा लगातार अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से गुजर रही है। यात्रा का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाना बताया जा रहा है।

बादली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और राज्यसभा सांसद करमबीर बौद्ध पहुंचे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया।

 

PunjabKesari

बता दें कि हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह ने आज  बादली में सद्भाव यात्रा में शामिल होने की जानकारी पोस्ट शेयर कर दी। उन्होंने लिखा है कि नमस्कार साथियों। आज शाम 4 बजे मैं बादली में आयोजित स‌द्भाव यात्रा में शामिल हो रहा हूं। मैं कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं अपने सभी साथियों से आग्रह करता हूं कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर यात्रा को सफल बनाएं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights