altercation-between-grp-consta

मुरादाबाद, 22 नवम्बर । उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर जननायक एक्सप्रेस में सीट को लेकर हंगामा हो गया। छठ मनाकर लुधियाना लौट रहे एक परिवार के साथ सीट को लेकर जीआरपी सिपाहियों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि जीआरपी सिपाहियों ने महिलाओं और उनकी बेटियों के साथ अभद्रता की और विरोध करने पर महिलाओं को पीटा भी। ट्रेन के अंदर यात्रियों ने पीड़िताओं का पक्ष लिया तो पुलिसकर्मिों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा। नजीबाबाद में जीआरपी ने उन्हें उतार लिया और पीडितो के खिलाफ ही शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कर दी। ट्रेन के अंदर हुई मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार शनिवार को एक महिला शिवराजपुर बिहार से अपनी तीन पुत्रियों के साथ छठ पूजा मनाकर जननायक एक्सप्रेस से लुधियाना लौट रही थी। आरोप है कि मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से ट्रेन के निकलने के बाद जीआरपी के दो पुलिसकर्मी जिनका नाम अजय कुमार व सागर बताया गया है। पुलिस कर्मी अपनी परीचित दो महिला यात्रियों को जबरन सीट दिला रहे थे। एक महिला को सीट मिल गई थी। दूसरी को सीट दिलाने के दौरान कहासुनी हो गई। नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर महिला रूबी पत्नी शर्मा प्रसाद शिवराजपुर बिहार व उनकी तीन पुत्री लक्ष्मी, खुशी और सुनीता के साथ दो मददगार पिक्कू व चन्दन को ट्रेन से उतार लिया। दोनों उनके पक्ष में पुलिस कर्मियों से बात कर रहे थे।

आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने महिला और उनकी पुत्रियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी और वीडियो बनाने लगे। सीट पर पहले से बैठी महिला और तीनों लड़कियों ने भी अपने मोबाइल से वीडियो बनाया। घटना के दौरान ट्रेन में कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई। जिसमें महिला घायल हो गई। आरोप लगाया कि उसका मगलसूत्र भी तोड़ दिया। ट्रेन के अंदर बैठे अन्य यात्रियों ने भी जब महिला यात्रियों के सपोर्ट में खड़े हुए तो पुलिसकर्मियों ने उनके साथ भी मारपीट की। उधर पुलिस का आरोप है कि मदद करने वाले दोनों लोगों ने पुलिसकर्मियों से मारपीट की।

नजीबाबाद जीआरपी थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है और घटना की सूचना आरपीएफ अधिकारियों को भी दी गई। जीआरपी पुलिस ने महिला , उसकी तीन पुत्री व अन्य दो के खिलाफ संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights