आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला किया है. उन्होंने सोमवार (30 मार्च, 2026) को बयान जारी करते हुए बिहार में महंगी बिजली को लेकर एनडीए सरकार को निशाने पर लिया है. साथ ही चुनाव आयोग को भी आड़े हाथों लिया है.
आरजेडी नेता ने कहा, “नीतीश-बीजेपी ने फिर पलटी मारी. चुनावों के वक्त 125 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा कर चीटर मीटर वाले महज 4 महीने में ही जनता को लूटने वाले अपने असल रंग में लौट आए. अब बिहार में शाम 11 बजे तक सर्वाधिक खपत वाले 6 घंटे बिजली बिल 8.10 रुपये प्रति यूनिट, रात्रि 11 बजे से सुबह के 9 बजे तक यानि 10 घंटे तक 7.10 रुपये और फिर शेष 8 घंटे 5.94 ₹ प्रति यूनिट आपकी जेब से वसूलेंगे.”
