अयोध्या। ‘हॉट कुक्ड मील योजना’ का शुभारंभ कर 35 जनपदों में 3,401 आंगनवाड़ी केंद्रों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में शिलान्यास किया। उन्होंने पुलिस लाइन में बने आवासीय ट्रांजिट भवन का भी शिलान्यास किया।जिसमें पुलिस कर्मियों के लिए आवासीय ट्रांजिट भवन 11 मंजिला दो बिल्डिंग बनी है।

मुख्यमंत्री योगी बड़ा भक्तमाल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान श्री सीताराम को सोने का मुकुट-छत्र पहनाएंगे। इसके अलावा हनुमानगढ़ी व रामलला के दरबार में भी हाजिरी लगाएंगे।

राममंदिर आंदोलन के अग्रणी संत और बड़ाभक्तमाल के बड़े महंत कौशल किशोर दास की इच्छा पर मुख्यमंत्री योगी अयोध्या पहुंचे हैं। साकेतवासी आचार्य रामशरण दास की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंदिर के गर्भगृह में विराजमान भगवान श्रीराम और माता सीता को स्वर्णिम मुकुट, छत्र कुंडल और हार को अपने हाथों से पहनाएंगे। चांदी से बने आभूषणों में लगभग एक किलो सोने की परत लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights