सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। पूर्व राज्य मंत्री एवं सहारनपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय गर्ग ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर विशेष भेंट के दौरान सहारनपुर के हित में कई मांग की, और उस संबंध में पत्र सौंपे संजय गर्ग ने आज रविवार को सहारनपुर में अपने आवास पर पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री ने उनके द्वारा की गई मांगों पर गहरी दिलचस्पी दिखाई और उन्हें पूरा किए जाने का भरोसा दिया। संजय गर्ग ने सहारनपुर में स्थित रुड़की आईआईटी के द्वितीय परिसर एवं उससे सटे हुए केंद्रीय लुगदी एवं कागज अनुसंधान संस्थान को मिलाकर एक पृथक आई आई टी बनाने की मांग की। जिसमें दोनों संस्थाओं का समाज हित में सदुपयोग हो सके। ध्यान रहे कि अभी पूरी यूपी में वाराणसी और कानपुर में यानी कुल दो ही आई आई टी है पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश में एक भी आई आई टी नहीं है। संजय गर्ग ने दूसरी मांग यह की कंपनी बाग (उद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण प्रशिक्षण केंद्र) सहारनपुर को एक पृथक हॉर्टिकल्चर विश्वविद्यालय अथवा मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के ऑफ कैंपस के रूप में हॉर्टिकल्चर महाविद्यालय के रूप में स्थापित किया जाए। जिससे किसानों एवं फल उत्पादकों को लाभ हो सके। संजय गर्ग ने मुख्यमंत्री का सहारनपुर में मां शाकंभरी विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए विशेष आभार व्यक्त किया गया। गर्ग ने बताया कि उनकी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री बहुत सकारात्मक थे और उन्होंने इन मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights