धनबाद सदर अस्पताल की दीवार तोड़कर रास्ता और पार्किंग बनाने की मांग को लेकर धनबाद बार एसोसिएशन के वकीलों का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को उग्र हो गया। वकीलों की हड़ताल का यह तीसरा दिन था, लेकिन आज स्थिति बिगड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ वकीलों ने अस्पताल परिसर में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों के साथ गाली-गलौज की और कथित तौर पर पत्थरबाजी भी की। इस दौरान एक अस्पताल कर्मचारी के घायल होने की खबर है। हालात बिगड़ते देख धनबाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। वकीलों की मांग है कि सदर अस्पताल की दीवार तोड़कर आम लोगों के लिए आवागमन का रास्ता और पार्किंग की सुविधा दी जाए।

वहीं दूसरी ओर, इस घटना से नाराज डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर शनिवार को मौन प्रदर्शन किया। पूरे मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य कर्मियों में गहरा रोष है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights