द. एस. डी. पब्लिक स्कूल का ऐतिहासिक परिणाम: 99% से ऊपर अंकों की बारिश, 43 छात्रों ने हासिल किए शत-प्रतिशत अंक
“हौसलों से उड़ान होती है” को चरितार्थ करते विद्यार्थियों ने रचा नया इतिहास
मुजफ्फरनगर। शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर उत्कृष्टता का परचम लहराते हुए द. एस. डी. पब्लिक स्कूल ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम न केवल शत-प्रतिशत रहा, बल्कि विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन ने पूरे जनपद में नई मिसाल कायम कर दी है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के चेहरों पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी। विद्यालय की मेधावी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थानों पर कब्जा जमाया। मेधावियों में प्रथम स्थान पर सुहानी अग्रवाल (99.40%) द्वितीय स्थान पर तरु गुप्ता (99.20%) एवं तृतीय स्थान पर अनन्या गोयल (99%) प्राप्त किए। इन छात्राओं ने अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से यह साबित कर दिया कि सफलता उन्हीं के कदम चूमती है, जिनके सपनों में जान होती है। इस वर्ष विद्यालय के 43 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में शत-प्रतिशत (100%) अंक प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है जिसमें अंग्रेजी में 15 विद्यार्थी, संस्कृत में 15 विद्यार्थी, सूचना प्रौद्योगिकी में 6 विद्यार्थी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 6 विद्यार्थी। इसके अतिरिक्त 65 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया, जो इस बात का प्रमाण है कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मेहनत का समन्वय कितना प्रभावी है। इस ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास का वातावरण रहा। प्रधानाचार्या नीलम माहना ने सभी विद्यार्थियों का मुँह मीठा कराकर उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में निरंतर आगे बढ़ते रहें, बड़े लक्ष्य निर्धारित करें और उन्हें पाने के लिए पूरी लगन से प्रयास करें। सफलता निश्चित रूप से आपके कदम चूमेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights