ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की इज़राइली और अमेरिकी हमलों में हुई मौत के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ईरान में चल रहे विरोध प्रदर्शनों और वैश्विक स्तर पर उपजे गुस्से के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने रविवार रात से ही कई संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है।

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एहतियात के तौर पर संवेदनशील इलाकों, खासकर राजनयिक मिशनों और शिया आबादी वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। खामेनेई की इजराइल और अमेरिका द्वारा किए गए एक बड़े हमले में मौत हो गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा, हमने एहतियाती कदम के तौर पर अतिरिक्त बल तैनात किए हैं। स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है। हम सोशल मीडिया और जमीनी स्तर से मिल रही जानकारियों पर कड़ी नजर रख रहे हैं।

सोशल मीडिया और इंटेलिजेंस पर पैनी नज़र

पुलिस मुख्यालय से जारी निर्देशों के अनुसार, एजेंसियां केवल ज़मीनी स्तर पर ही नहीं बल्कि डिजिटल स्पेस पर भी निगरानी रख रही हैं। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और भड़काऊ पोस्ट पर कड़ी नज़र रख रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “स्थिति फिलहाल पूरी तरह नियंत्रण में और शांतिपूर्ण है। हम स्थानीय सामुदायिक नेताओं के संपर्क में हैं और इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था का लगातार रिव्यू किया जा रहा है।”

विरोध प्रदर्शनों की आशंका

खामेनेई की मौत के बाद दुनिया भर के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। दिल्ली में भी किसी संभावित विरोध मार्च या प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने ‘एहतियाती कदम’ (Precautionary measures) उठाए हैं।

संवेदनशील इलाकों में धारा 144 जैसी पाबंदियों और ड्रोन कैमरों के जरिए निगरानी की संभावना जताई जा रही है।

पुलिस ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights