देश में चल रहे गैस संकट की समस्याओं के बीच दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार द्वारा राजधानी के हर घर में पाइपलाइन गैस पहुंचाने की तैयारी तेज हो गई है. सरकार का प्लान 4 लाख नए PNG कनेक्शन लगाने का है. इसको लेकर राजधानी में मिशन मोड पर काम शुरू होगा. सरकार ने अफसरों को नए पीएनजी कनेक्शन लगाने के लिए तुरंत निर्देश जारी किया है. सरकार की तरफ से हर घर तक पाइपलाइन गैस पहुंचाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं.

14 लाख लोगों तक पहुंच चुकी है PNG

दिल्ली में पहले से 14 लाख घरों तक PNG पहुंच चुकी है. वहीं सरकार द्वारा अब 4 लाख नए कनेक्शन जोड़ने की योजना बनाई गई है. दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने पाइप से मुहैया कराई जाने वाली प्राकृतिक गैस (पीएनजी) के शहर में चार लाख कनेक्शन जल्द से जल्द देने का अधिकारियों को सोमवार (30 मार्च) को निर्देश दिया.

पश्चिम एशिया संकट के कारण एलपीजी की मौजूदा स्थिति के बीच यह निर्देश दिया गया है. मंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, दिल्ली में लगभग 18 लाख पीएनजी कनेक्शन देने की क्षमता है, जिनमें से 14 लाख कनेक्शन पहले ही दिए जा चुके हैं.

आईजीएल के साथ मंत्री सूद ने की बैठक

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल), शहरी विकास विभाग तथा अन्य विभागों और एजेंसियों के साथ बैठक में सूद ने अधिकारियों को शेष चार लाख पीएनजी कनेक्शन जल्द आवंटित करने का निर्देश दिया. बैठक के बाद मंत्री ने कहा कि दिल्ली में पीएनजी कनेक्शन के विस्तार को तेज करने के लिए रणनीति तैयार की गई है और अधिकारियों को पाइप गैस अपनाने के लिए घर-घर अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं.

भारत ने मार्च महीने में पाइप के जरिए आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस (पीएनजी) के 3.1 लाख से अधिक नए कनेक्शन के लिए गैस की आपूर्ति शुरू की दी है, जबकि जबकि 2.7 लाख अन्य नए कनेक्शन जोड़े हैं. पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण ‘होर्मुज स्ट्रेट’ के बंद होने से रसोई गैस (एलपीजी) की आपूर्ति में आई बाधाओं के बीच सरकार ने स्वच्छ ईंधन नेटवर्क के विस्तार को और तेज कर दिया है.

 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights