बिहार के अररिया जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां पर एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के फारबिसगंज-अररिया फोरलेन मार्ग पर पोठिया ओवर ब्रिज के पास की है। मृतकों की पहचान पूर्णिया जिले के बायसी थाना क्षेत्र के चिरैया गांव निवासी तारिक अनवर (40 वर्ष), बायसी थाना क्षेत्र के मझुआ गांव निवासी जुमबीर (32 वर्ष) और उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के दरियाल के रहने वाले वफाउर रहमान (39 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों युवक बिरयानी बनाने के कारीगर थे। बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर फारबिसगंज जा रहे थे तभी फारबिसगंज-अररिया फोरलेन मार्ग पर पोठिया ओवर ब्रिज के पास एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं, इस हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले  की जांच में जुट गई है। फिलहाल, पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर लिया है और आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights