बिहार के समस्तीपुर जिले से एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर बेखौफ अपराधियों ने एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

मजदूरी कर घर लौट रहा था युवक
जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के के हसनपुर थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान जिले के रामपुर गांव निवासी और मजदूर चितरंजन पासवान (22) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चितरंजन पासवान शनिवार की रात बाजार से मजदूरी कर एक अन्य साथी के साथ साइकिल से अपने घर जा रहा था। इस दौरान रामपुर त्रिशूल चौक के समीप अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। युवक के पीठ में एक गोली लगी थी।

इलाके में मचा हड़कंप
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि चितरंजन पासवान का फोटो खींचने को लेकर गांव के ही एक युवक से विवाद हुआ था। फिलहाल, पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights