सहारानपुर(मनीष अग्रवाल)। थाना सदर बाजार प्रभारी कपिल देव एव पुलिस द्वारा वायरल वीडियो मे सडकों पर खतरनाक तरीके से स्टंट करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। सोशल मीडिया पर वायरल थार स्टंट वीडियो का सहारनपुर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया।महिन्द्रा थार वाहनमोटर वाहन अधिनियम के तहत की सीज।अभियुक्त के विरुद्ध निरोधात्मक व विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व सडको पर लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाकर स्टंट करने वालो वाहन चालकों के विरूद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा अभियान चलाकर लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय ने बताया कि सोमवार को थाना सदर बाजार पुप्रभारी कपिल देव मय पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एक स्टंटबाज अभियुक्त समीर पुत्र मौ0 वसीम निवासी ग्राम मालाहेडी थाना बेहट जनपद सहारनपुर गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से कुल एक चार पहिया कार (थार) को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया। पुलिस टीम में उ0नि0 विमल कुमार सैनी,
है0का0 धीरज कुमार,
है0का0अमित पवांर थाना सदर बाजार सहारनपुर रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights