*“ऑपरेशन सवेरा” मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला एक नशा तस्कर गिरफ्तार,*
चिलकाना / पुलिस उपमहानिरीक्षक, परिक्षेत्र,सहारनपुर एव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री की रोकथाम व नशे के कारोबार मे लिप्त अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/ थाना प्रभारी सुश्री सिमरन सिंह ( IPS) के कुशल नेतृत्व में सोमवार को मुखबिर की सूचना पर थाना चिलकाना पुलिस द्वारा गस्त/चैकिंग के दौरान एक शातिर नशा तस्कर अभियुक्त वसीम पुत्र फजलूरहमान निवासी ग्राम दुमझेडा थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर को कच्चा पक्का दुमझेडा से धोलाहेडी जाने वाले रोड से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 15 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना चिलकाना पर एनडीपीएस एक्ट मामला पंजीकृत किया गया। । अभियुक्त उपरोक्त द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के संबंध में FORWARD AND BACKWARD लिंको की जाँच की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्क विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में उ०नि०रवि कुमार,है०का० धर्म सिंह,का० कृष्णवीर सिंह,का० गोपाल सोलंकी थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर रहे।
