तीतरो(मनीष अग्रवाल)। एसएसपी अभिनन्दन सहारानपुर ने बीती शाम को जनपद के 20 निरीक्षक व उप निरीक्षक सहित 12 थाना प्रभारी के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया था। जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वह बदमाशों को पीतल चाखने वाले दोगाओ को चार्ज में प्राथमिकता दी गई। रविवार को ही थाना मंडी की निर्यात निगम चौकी इंचार्ज विकास चारण ने 18 मुकदमे के वांछित सागर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। आज तीतरो थाने का नवनियुक्त थाना प्रभारी विकास चारण ने विधिवत कार्यभार ग्रहण करते ही अपनी सक्रियता का संदेश दे दिया। और पवित्र अष्टमी के पावन अवसर पर उन्होंने थाने परिसर में कन्याओं का पूजन कर प्रासाद वितरित कराकर सामाजिक संवेदनशीलता और धार्मिक आस्था का परिचय दिया । कार्यभार संभालते ही थाना प्रभारी ने साफ संकेत दिया कि क्षेत्र में अपराध और अराजकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी- उन्होंने अपराधियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी-साथ ही, विकास चारण ने आम जनता से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया और कहा कि पुलिस हर समय उनके साथ खड़ी है।उनकी इस पहल से क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश गया है और लोगों में सुरक्षा व विश्वास की भावना मजबूत होती नजर आ रही है। विकास चारण जनपद के कई थानों में रहकर अच्छे कार्य कर चुके हैं।
