डीआईजी,एसएसपी,नगर विधायक ने प्रतिभागियों किये पुरस्कार वितरित

सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स जनपद सहारनपुर में मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत सशक्तिकरण के लिए दौड़ के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिला पुलिसकर्मियों के उत्साहवर्धन हेतु मुख्य अतिथि नगर विधायक, राजीव गुंबर,पुलिस उपमहानिरीक्षक, परिक्षेत्र,अभिषेक सिंह सहारानपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सहारानपुर द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला पुलिसकर्मियों/प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। डीआजी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना, समाज में महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूकता फैलाना तथा पुलिस बल में कार्यरत महिला कर्मियों के मनोबल एवं आत्मविश्वास को सुदृढ़ करना रहा हैं । एसएसपी ने कहा मिशन शक्ति अभियान महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति उत्तर प्रदेश पुलिस की दृढ़ प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है। ऐसे प्रेरणादायी आयोजनों से महिला पुलिसकर्मियों के मनोबल में वृद्धि होती है तथा समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होता है। परिक्षेत्र के तीनो जनपद सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व शामली की पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु निरंतर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे समाज में सुरक्षित एवं सशक्त वातावरण का निर्माण हो सके। कार्यक्रम के दौरान जनपद सहारनपुर के अन्य राजपत्रित अधिकारीगण एव एसपी सिटी,सीओ द्वितीय भी उपस्थित रहे एवं समस्त प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights