तीतरो (मनीष अग्रवाल)। क्षेत्राधिकारी गंगोह ने बताया कि पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र, सहारनपुर एव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के दिशा निर्देशों पर मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी, बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतू परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में तीतरो थानाध्यक्ष विकास चारण के कुशल नेतृत्व में थाना तीतरों पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान तीन नशा तस्कर अभियुक्त अभियुक्तगण इरफान पुत्र जमशेद निवासी ग्राम कुतुबखेडी थाना गंगोह,परवेज पुत्र मतलूब निवासी ग्राम नवाजपुर थाना नकुड ,सालिम पुत्र अली हसन निवासी ग्राम चोतरा थाना झिंझाना जनपद शामली को ग्राम बरसी मोड़ पर विश्राम गृह से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से कुल 611 ग्राम स्मैक कीमत एक करोड़ 22 लाख रुपये की बरामद हुई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना तीतरों पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के संबंध में FORWARD AND BACKWARD लिंको की जाँच की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्तों ने पूछताछ करने पर बताया कि यह स्मैक हम 03 अन्य व्यक्तियों से लाये है उन्होने ही हमे बेचने के लिये यह जगह बतायी थी और सालिम उपरोक्त उनके कहे अनुसार ही हमसे आज स्मैक खरीदने आया था जिसमें से 43 ग्राम स्मैक हमने इसे बेची है जिसके पैसे पहले से ही सालिम से उन तीनों व्यक्तियों ने ले लिये थे।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 कृष्ण कुमार थाना तीतरों जनपद सहारनपुर।
2 है0का0 हनी सिंह थाना तीतरों जनपद सहारनपुर।
3 का0 अमित कुमार थाना तीतरों जनपद सहारनपुर।
4 का0 रविन्द्र कुमार थाना तीतरों जनपद सहारनपुर।
5.का0 रवि कुमार पिप्पल थाना तीतरों जनपद सहारनपुर।
