सहारनपुर / जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने बताया मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी आगामी मौसम पूर्वानुमान दिनांक 29 मई 2026 को जनपद के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है जिसमें (तीव्र आंधी-तूफान, वज्रपात और भारी वर्षा) के दृष्टिगत, जनपद सहारनपुर सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे सुरक्षा के मानकों का पूर्णतः पालन करें। आंधी-तूफान (70-100 किमी/घंटा) के दौरान घरों के अंदर रहें। बड़े होर्डिंग्स, साइनबोर्ड, कमजोर दीवारों और पुराने पेड़ों के नीचे आश्रय न लें। मेघगर्जन एवं वज्रपात के समय इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग बंद कर दें। खुले मैदान, तालाबों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। ओलावृष्टि के दौरान अपने सिर को सुरक्षित ढकें तथा मवेशियों/पालतू जानवरों को पक्के शेड के नीचे बांधें।जलभराव वाले रास्तों और गिरे हुए बिजली के तारों/खंभों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें।किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति या सहायता के लिए जनपद के जिला आपदा नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) के निम्नलिखित नंबरों पर तत्काल संपर्क करें:

📞 0132-2723971
📞 0132-2723344
सजग रहें, सुरक्षित रहें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights