गागलहेड़ी(मनीष अग्रवाल)। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने आज प्रेस वार्ता में बताया कि पिछले वीरवार की रात्री को एक वादी ओमपाल सैनीसे तीन अज्ञात लुटेरो द्वारा मोटर साईकिल स्पलैन्डर प्लस व मोबाइल फोन लूट की घटना को अंजाम दिया गया था । जिसमे एसएसपी द्वारा थाना गागलहेडी व स्वाट सहित कुल तीन टीमो का गठन किया गया। जिस पर बुधवार की रात्रि को थाना गागलहेड़ी पुलिस टीम, स्वाट टीम व मिशन शक्ति टीम थाना गागलहेडी द्वारा तीन शातिर लुटेरो आदित्य उर्फ आदि पुत्र प्रदीप नि0 ऊमरीकलां थाना रामपुर मनिहारान, अक्षित पुत्र स्व0 देवेन्द्र नि0 ग्राम मिर्जापुर थाना बड़गांव, कार्तिक उर्फ बुड्ढा पुत्र विश्वास नि0 ग्राम ऊमरी खुर्द थाना रामपुर मनिहारन को दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के गागलहेडी कट से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण की निशांदेही पर लूटी गयी बाईक व मोबाइल फोन सैमसंग बरामद किया गया। पूछताछ करने पर बताया कि हम लोगो में से आदित्य भगवानपुर में नौकरी करता है, 21 मई की शाम के समय हम तीनो नें साथ में बैठकर प्लान बनाया कि नौकरी से खर्च ढंग से नही चल रहा है । इसलिए हमने लूट करने की योजना बनायी । रात के समय दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे पर बहुत कम आवाजाही रहती है इसलिए हम तीनो ने एक्सप्रेस वे पर लूट करने का प्लान बनाया तथा रात्रि करीब 10 बजे अपने मोबाईल फोन बन्द कर हम तीनो एक्सप्रेसवे जाने के लिए चल दिये को जब हम एक्सप्रेसवे पर कोलकी फलाईओवर के पास पहुँचे तो तभी हमें एक व्यक्ति अकेला मोटरसाईकिल पर बैठकर जाता दिखाई दिया जिसे देखकर हम तीनो ने उसे ही लूटने का प्लान बनाया तथा उसे हमने रास्ता पूछने के बहाने से कोलकी फ्लाईओवर के पास रुकवा लिया तथा उस व्यक्ति से जबरदस्ती स्पलेंडर प्लस मोटरसाईकिल व मोबाइल फोन लूट लिया । उसके बाद पुलिस को चकमा देने के लिए हम लोग सैय्यद माजरा टोल होते हुए भगवानपुर गये तथा भगवानपुर से कुछ पहले हमने उस व्यक्ति के लूटे गये मोबाइल से सिम निकालकर फेंक दिया । हमने सोचा था ऐसा करने से हमे पुलिस उत्तराखण्ड मे ढूंढती रहेगी तथा हमारा पता नही चल पायेगा । उसके बाद हम तीनो दूसरी घटना करने के लिए दूसरे रास्ते से वापस आकर एक्सप्रेसवे पर पहुँच गये तथा फिर यमूना नगर हाईवे पर पहुँचकर ग्राम नन्दी के पास सुखदेव ढाबा से पहले मोटरसाईकिल सवार 02 लडको से जबरदस्ती उनकी मोटर साईकिल लूट ली थी। लूटी गयी दोनों मोटरसाइकिलो को हमने हरौडा गाँव के पास हाईवे के किनारे खाली पडे कमरो मे छिपाकर खडा कर दिया था।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-
1. थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार थाना गागलहेडी सहारनपुर ।
2. उ0नि0 नीरज पवांर प्रभारी स्वाट टीम सहारनपुर ।
3. व0उ0नि0 अतुल कुमार थाना गागलहेडी सहारनपुर ।
4. उ0नि0 अभिनव कुमार सिंह थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर ।
5. उ0नि0 उ0नि0 सुभाष चन्द्र थाना गागलहेडी सहारनपुर ।
6. म0उ0नि0 रश्मि कुमारी थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर ।
7. है0का0 सोनू कौशिक सर्विलांस टीम जनपद सहारनपुर
8. है0का0 81 हरेन्द्र स्वाट टीम जनपद सहारनपुर ।
9. है0का0 681 वसीम स्वाट टीम जनपद सहारनपुर ।
10. है0का0 1016 मंदीप स्वाट टीम जनपद सहारनपुर ।
11. है0का0 362 अमित पवार स्वाट टीम जनपद सहारनपुर ।
12. है0का0 336 अमित चिकारा स्वाट टीम जनपद सहारनपुर ।
13. का0 1345 सुशान्त कपिल थाना गागलहेडी सहारनपुर ।
14. का0 398 नरदेव सिंह थाना गागलहेडी सहारनपुर ।
15. का0 1755 अनुज कुमार थाना गागलहेडी सहारनपुर ।
16. का0 405 गौरव राठी स्वाट टीम जनपद सहारनपुर ।
17. का0 2229 अमित कुमार स्वाट टीम जनपद सहारनपुर ।
18. रिक्रूट म0का0 914 मीनू थाना गागलहेडी सहारनपुर
