मुजफ्फरनगर। जिले भर की सड़कों पर दौड़ रहे 489 ऑटो व टेंपो के चालक भी अब नई ड्रेस सलेटी पेंट व शर्ट, काले जूते व नीली जैकेट पहन कर वाहन चलाते हुए नजर आएंगे। परिवहन विभाग ने उनके लिए ड्रेस कोड जारी कर दिया है। सभी को ड्रेस कोड का पालन करते हुए अपने वाहनों का संचालन करने के लिए परिवहन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

सभी महानगरों में ऑटो-टेंपो के चालकों के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है। जिसके चलते सभी चालक ड्रेस पहन कर ही अपने वाहनों को चलाते हैं। सभी का रूट भी निर्धारित रहता है। महानगर वाला नियम अब यहां भी लागू किया गया है। परिवहन विभाग ने सभी जिलों में नियम का पालन करने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। जिले में भी अब जल्द इस नियम के चलते सभी ऑटो व टेंपो चालक नई ड्रेस में दिखाई देंगे। बताया गया कि चालकों के लिए नए ड्रेस कोड में वर्दी के लिए चालक की पेंट व शर्ट सलेटी व जूतों का रंग काला होगा। जैकेट नीले रंग की होगी।

जिले में 489 ऑटो व टेंपो हैं, जो मीनाक्षी चौक, शामली बस अड्डे, जिला अस्पताल, भोपा अड्डे के पास से चलाए जाते हैं। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मुख्यालय से जारी आदेश को सभी ऑटो-टेंपो के चालकों को अवगत करा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights