बिहारीगढ / थाना बिहारीगढ पर एक वादिया द्वारा लिखित तहरीर देकर दो अभियुक्त पर वर्ष-2025 मे जिम करने जा रही वादिया को प्रोटीन मे नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने तथा अभियुक्त के साथी द्वारा वादिया की रैकी करने की सूचना के सम्बन्ध में थाना बिहारीगढ़ पर मामला बीएनएस पंजीकृत कराया था। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सहारनपुर द्वारा उपरोक्त घटना के तत्काल संज्ञान लेकर अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु आदेश-निर्देश दिये गये । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक बिहारीगढ़ सतेन्द्र नागर के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर थाना बिहारीगढ़ पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित दो अभियुक्तगण शहजाद पुत्र इमरान निवासी बडी मस्जिद देहरादून रोड कस्बा व थाना गागलहेडी व मुकर्रम पुत्र असलम निवासी ग्राम थापुल मुस्लिम कस्बा व थाना बिहारीगढ को बुग्गावाला रोड से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में उ०नि०अशोक कुमार, है०का० हरविन्द्र,का०गौतम थाना बिहारीगढ़ सहारनपुर रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights